भदोही, मार्च 7 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाने की पुलिस ने पैरवी करके गुंडा एक्ट तहत आरोपित को जिला बदर कराया। इस दौरान जिले में नजर आने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी है। इसी कड़ी में विकास तिवारी निवासी नागमलपुर थाना सुरियावां के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियन्त्रण अधिनियम की नोटिस धारा 3(1) की पुष्टि की गई। पुलिस की पैरवी पर डीएम शैलेष कुमार ने यूपी गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिला बदर घोषित किया। आदेश का अनुपालन कराने पुलिस शुक्रवार को आरोपित के घर गई। उद्घोषणा कर एवं डुग-डुगी बजवाकर आदेश की प्रति चस्पा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...