भदोही, मार्च 31 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी है। इसी कड़ी में सुरियावां थाने की पुलिस ने बदमाश को गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर के घर मुनादी कराई। पुलिस की ओर से शातिर, मनबढ़ एवं अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। विक्की सिंह उर्फ चंद्रजीत सिंह निवासी एकौनी के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम की नोटिस धारा 3(1) की पुष्टि की गई। आरोपित पर मारपीट करना, गाली-गुप्ता देना आदि आरोप हैं। शैलेष कुमार जिला मजिस्ट्रेट भदोही द्वारा यूपी गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिला बदर घोषित किया गया है। मंगलवार को पुलिस ने उसके घर पहुंच कर आदेश की उद्घोषणा कर एवं डुग-डुगी बजवाने संग आदेश की प्रति को चस्पा किया।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.