जिला बदर का आरोपित धराया
भदोही, जून 28 -- भदोही, संवाददाता। जिला बदर का आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा। वह नियमों की अवहेलना करके चोरी छिपे रह रहा था। जिला मजिस्ट्रेट भदोही ने इसी साल 18 मार्च को ज्ञानदीप उर्फ सोनू दुबे निवासी भगवानपुर कनेहरी थाना औराई को धारा 3(1) उप्र गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर छह माह के लिए घोषित किया था। पुलिस ने आदेश की नोटिस आरोपित के यहां गत माह 29 मार्च को ही चस्पा किया था। लेकिन वह चोरी छिपे गांव में ही रहता था। मुखबिर की सूचना पर उसे पुलिस ने मुक्तापुर नहर पुलिया के पास से रविवार को हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम में निरीक्षक शेतान्शु शेखर पंकज, कमलेश यादव, पवनेश राय, वैभव सिंह, शेषनाथ वर्मा, शिवम, सुनील कुमार, चन्दकला, राजवति, रामजी, एखलाख रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.