जिला बदर आरोपी समय से पहले विकासनगर लौटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 30 -- विकासनगर। गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिला बदर किए गए एक आरोपी को समय से पहले देहरादून जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर कोतवाली विकासनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान 29 जुलाई की रात सूचना मिली कि जिला बदर किया गया आरोपी आसिफ (27 वर्ष), पुत्र राशिद, निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर समय से पहले थाना क्षेत्र में प्रवेश कर चोरी की नीयत से गलियों में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रात करीब 9 बजे सिनेमा गली, विकासनगर से आरोपी को गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.