औरैया, फरवरी 6 -- बेला, संवाददाता। थाना बेला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक जिला बदर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार गुरुवार 6 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष बेला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गैली तिराहा के पास से जिला बदर बबलू राठौर पुत्र होरीलाल राठौर निवासी ग्राम तिरको थाना बेला को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के खिलाफ थाना बेला में दर्ज मुकदमा के तहत कार्रवाई की गई है। बताया गया कि बबलू राठौर के खिलाफ पूर्व में जिला बदर का आदेश पारित किया गया था, इसके बावजूद वह जनपद की सीमा में घूमता पाया गया। पुलिस ने आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.