देहरादून, फरवरी 28 -- देहरादून। गुंडा एक्ट के तहत छह महीने के लिए जिला बदर किया गया एक आरोपी निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही चोरी-छिपे दून लौट आया। एसएसपी के निर्देशों पर अपराधियों पर नजर रख रही रायपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसओ गिरीश नेगी जिलाधिकारी के आदेश पर बालावाला की नंदनी कॉलोनी निवासी जगवीर सिंह नेगी (32) पुत्र युद्धवीर सिंह नेगी को गुंडा एक्ट में छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। वह आदेशों का उल्लंघन कर दून सीमा में प्रवेश कर गया। 27 फरवरी को पुलिस ने उसे महाराणा प्रताप चौक (रायपुर) से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ रायपुर थाने में धारा 3/10 गुंडा अधिनियम के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.