बरेली, अप्रैल 30 -- बहेड़ी, संवाददाता। चंद दिनों पहले जिला बदर किए गए गैंगस्टर को यहां गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उससे एक तमंचा और कारतूस बरामद किए।एसआई अंकित सिंह बघेल, एसआई रजनीश कुमार, हेड कांस्टेबल रोहित कुमार, ओवेंद्र सिंह ने गुरसौली गांव में ट्यूबवेल के पास एक व्यक्ति को संदिग्धावस्था में घूमते पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अलीम पुत्र लईक अहमद, शेखुपुर बताया। पुलिस को पता चला कि वह जिला बदर रह जा चुका है। उस पर गोकशी सहित लूट, चोरी, गैंगस्टर सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उससे तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उस पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- खुलेआम घूम रहा था जिला बदर अपराधी, बंदी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.