बुलंदशहर, मई 4 -- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीबीनगर पुलिस ने सोमवार को एक शातिर जिलाबदर अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी अंशुल को ग्राम मडोना स्थित नहर पटरी पुल से अवैध चाकू के साथ दबोचा। बीबीनगर थाना प्रभारी राहुल चौधरी के अनुसार अंशुल पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम ढकौली थाना बीबीनगर को अपर जिला मजिस्ट्रेट बुलंदशहर द्वारा 6 मार्च 2026 को छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था। इसके बावजूद वह क्षेत्र में मौजूद मिला, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस संबंध में थाना बीबीनगर पर मुकदमा संख्या 117/26 धारा 4/25 आयुध अधिनियम एवं 10 गुंडा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अंशुल के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.