जिला फुटबॉल लीग में हिस्सा लेने को क्लब का रिनुअल कराना अनिवार्य
बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से जिला सीनियर डिविजन फुटबॉल लीग का आयोजन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस बोकारो जिला सीनियर फुटबॉल लीग में हिस्सा लेने को लेकर सभी फुटबॉल क्लब सचिव को झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन से रिनुअल कराना अनिवार्य है। जबकि सभी फुटबॉल क्लब को रिनुअल कराने को लेकर अपने क्लब के कुछ फुटबॉल खिलाडि़यों का ऑनलाईन सीआरएस रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। कुछ खिलाडि़यों का ऑनलाईन सीआरएस रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही फुटबॉल क्लब का रिनुअल इस नए सत्र 2026-27 में हो पाएगा। इसको लेकर क्लब सचिव इसे अपने स्तर से अपने क्लब का रिनुअल इस माह के अंदर जरूर करा लें। फुटबॉल क्लब का रिनुअल कराने के बाद ही संबंधित फुटबॉल क्लब इस बोकारो जिला फुटबॉल लीग में हिस्सा ले सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.