जिला फुटबॉल लीग में बंगलुरु एफसी और अमित ब्रदर्स जीते
रांची, जून 15 -- खूंटी, प्रतिनिधि। खूंटी जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला फुटबॉल लीग के तहत सोमवार को दो मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले मुकाबले में बंगलुरु एफसी ने लांदुप एफसी को 1-0 से हराकर तीन अंक हासिल किए। वहीं दूसरे मैच में अमित ब्रदर्स ने मुंडा ब्रदर को 3-0 से एकतरफा मात दी। अमित ब्रदर्स की ओर से रुखनाथ, जिदन टूटी और सोमाराम सोरेन ने एक-एक गोल किया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.