कटिहार, अगस्त 3 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। जिला फुटबाल संघ द्वारा फुटबॉल रेफरी के चयन को लेकर रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। संघ के महासचिव दिलीप कुमार साह उर्फ भोला ने बताया कि रेफरी का फिजिकल एवं लिखित परीक्षा ली गई। परीक्षा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका का निर्वहन कर चुके रेफरी शामिल हुए। जिसमें सुनील हेम्ब्रम कोलासी, संजय टूड्डू मनिहारी, शुभाष सोरेन प्राणपुर,आशिष सोरेन कोलासी, अनिल सोरेन, संजय सोरेन बलरामपुर आदि शामिल थे। बिहार पैनल रेफरी संजय कुमार की देखरेख में परीक्षा में ली गई। साथ में बिहार पैनल के सभी रेफरी शुभम कुमार राजा, गोपाल सिंह , सुनील मुर्मू , और सैलेश सोरेन मौजूद थे। संघ के कोषाध्यक्ष उदय साधु खॉ , हरीरा लाल ने बताया कि छह अगस्त को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में...