कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से मुरादाबाद फुटबाल संघ की मेजबानी में 13 से 18 अप्रैल के बीच अंडर-20 मो. शमसुद्दीन (बाबू भाई ट्रॉफी) स्मारक अंतर मंडलीय स्टेट फुटबाल चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कानपुर मंडल की टीम का ऐलान रविवार को किया गया। यह जानकारी जिला फुटबाल संघ के सचिव अजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चयनित टीम में समीर अरोड़ा को कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, विहान खन्ना और प्रथम देवल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। चयनित टीम में कानपुर से समीर अरोड़ा (कप्तान), विहान खन्ना, प्रथम देवल, रिक्षित यादव, हर्षित पाल, ऋषि कनौजिया, रोहित सिंह, तनय शुक्ला, सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज से रिषभ यादव, विवेक नारायण, निखिल सिंह, रिषभ कुमार, रोहित यादव, अमन विश्वकर्मा, कृष्णा पाल, हर्ष कुमार को शामिल किया गया है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.