हमीरपुर, फरवरी 28 -- हमीरपुर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी ने शहर के एक गेस्ट हाउस में जिला प्रेस क्लब की कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जोखिम भरा पेशा है, जिसमें एक पत्रकार हमेशा दूसरों की आवाज उठाता है। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों का भी बखान किया। इस दौरान जिला प्रेस क्लब के संरक्षक लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, जिलाध्यक्ष वीर धनंजय चौरसिया, जिला महामंत्री मोहित द्विवेदी सहित समस्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन मनोज शास्त्री ने किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...