उन्नाव, मई 2 -- उन्नाव। पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि वर्ग प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हरदोई कृष्ण शास्त्री उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने की। इस दौरान प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सरोज सिंह चौहान, बिपिन मिश्रा, आशीष बाजपेई अटल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...