सिद्धार्थ, मई 21 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भाजपा की ओर से आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए बुधवार को पार्टी कार्यालय पर जिला स्तर पर तैयारी बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गईं।प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी एवं संतकबीरनगर के पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त और संगठनात्मक रूप से दक्ष बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यशैली को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण ...