जिला प्रशासन-व्यवसायी संवाद: यातायात व सुरक्षा पर उठाये गये सवाल
मोतिहारी, सितम्बर 22 -- मोतिहारी, हिप्र.। मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में 21 सितम्बर की देर शाम एक छोटा बरियारपुर के एक होटल में जिला प्रशासन-व्यवसायी संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यवसायियों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर शहर की यातायात, अतिक्रमण, सुरक्षा, पार्किंग, प्रदूषण व अन्य व्यापारिक समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंच पर डीएम सौरभ जोरवाल, एसपी स्वर्ण प्रभात, नगर आयुक्त, सदर एसडीओ, डीएसपी मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष महेश सिन्हा एवं महासचिव आलोक कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक अंगद सिंह ने किया। चैंबर अध्यक्ष महेश सिन्हा ने अध्यक्षीय संबोधन में शहर की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.