मुंगेर, मई 4 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री के आज होने वाले प्रस्तावित मुंगेर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सोमवार को जिला पदाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से हेलीपैड स्थल का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की बारीकियों को परखा और कार्यक्रम स्थल की घेराबंदी का जायजा लिया।इस दौरान डीएम-एसपी ने प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और जवानों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने को कहा। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री का मुंगेर दौरा आज: ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.