जिला प्रशासन ने सभी विभागों को किया अलर्ट
बांदा, जून 1 -- बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनपद में खराब मौसम, तेज आंधी, वर्षा, वज्रपात, जलभराव एवं अन्य प्राकृतिक आपदा की संभावना है। प्रशासन पूर्ण सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सतर्कता व सावधानी से जनहानि एवं दुर्घटना को रोका जा सकता है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। बच्चों, बुजुर्गों एवं पशुओं की विशेष सुरक्षा करें। आपात काल में इन नंबरों पर करें सूचित-जिला कंट्रोल रूम-☎️ 05192-285260 व टोल फ्री 1077पुलिस : 112एं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.