गोपालगंज, मार्च 12 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन ने 15 वर्षीय दिव्यांग छात्रा सोनी कुमारी से संबंधित सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो का संज्ञान लिया। इसके बाद डीएम पवन कुमार सिन्हा है उक्त छात्रा को ट्राईसाइकिल उपलब्ध करायी। बताया गया कि भोरे प्रखंड के रामनगर के रहनेवाले स्व. नंदकिशोर राम और गुलायची देवी की पुत्री सोनी जन्म से ही शारीरिक चुनौतियों से जूझ रही है। दिव्यांगता के कारण उसे स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सोनी की इस स्थिति का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद डीएम के निर्देश पर डीईओ योगेश कुमार और दिव्यांग कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी अजय कुमार ने समन्वय स्थापित किया। फिर छात्रा के दस्तावेजों और स्थिति की पुष्टि के बाद, उसे तुरंत एक नई ट्राईसाइक...