जिला प्रशासन ने तय की आलू की भंडारण दरें
मेरठ, मई 12 -- जिला प्रशासन ने कोल्ड स्टोर में आलू भंडारण की दरें तय कर दी हैं। कोल्ड स्टोर मालिकों की मांग पर जिला प्रशासन ने पिछले साल के रेट के मुकाबले इस साल 10 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस साल सामान्य आलू की भंडारण दरें 270 रुपये प्रति 50 किलोग्राम और सीआईपीसी उपचारित आलू भंडारण दरें 290 रुपये प्रति 50 किलोग्राम तय की गई हैं। यह जानकारी आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि आलू भंडारण की दरों को लेकर कोल्ड स्टोर संचालकों और किसानों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आलू भंडारण दरों में 10 रुपये प्रति 50 किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। उधर कोल्ड स्टोर मालिकों ने इन दरों को नाकाफी बताया है। कोल्ड स्टोर संचालक चौधरी कुलदीप सिंह काकरान ने बताया कि जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.