रांची, मार्च 11 -- खूंटी, संवाददाता। अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों में निर्मित क्योस्कों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया गया। इस संबंध में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न प्रखंडों में निर्मित कुल सात क्योस्क के लिए प्राप्त 12 आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। दस्तावेजों की जांच एवं पात्रता परीक्षण के बाद सात पात्र लाभुकों का चयन कर उन्हें क्योस्क आवंटित करने का निर्णय लिया गया। चयनित लाभुकों में खूंटी प्रखंड से एक, तोरपा से एक, अड़की से दो, रनिया से एक, कर्रा से एक तथा मुरहू से एक लाभुक शामिल हैं। इन क्योस्कों का आवंटन अल्पसंख्यक समुदाय के आर्थिक उन्नयन को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.