लखीसराय, दिसम्बर 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कला और संस्कृति को नई ऊर्जा देने के लिए जिला प्रशासन ने बेहद महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। ज़िला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृनाल रंजन ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी विधाओं के कलाकारों-गायन, नृत्य, नाटक, चित्रकला, लोककलाओं, वाद्य, मूर्तिकला एवं अन्य कला रूपों से वर्षभर किसी भी कार्यदिवस में अपना बायोडाटा जमा कराने का आग्रह किया गया है। प्रशासन का यह कदम कलाकारों की व्यापक एवं पारदर्शी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है। कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया निरंतर है और इसके लिए किसी अंतिम तिथि का निर्धारण नहीं किया गया है। कलाकार अपनी सुविधानुसार किसी भी समय समाहरणालय स्थित जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय पहुंचकर अपना बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इ...