बेगुसराय, फरवरी 26 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बिहार पुलिस सप्ताह के तहत पुलिस लाइन में गुरुवार को खेले गये फाइनल मैच में पुलिस प्रशासन की टीम ने जिला प्रशासन को पांच विकेट से हराकर चमचमाती कप पर कब्जा जमाया। जिला प्रशासन टीम के कप्तान डीएम श्रीकांत शास्त्री ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 79 रन बना सके। गौरव भारद्वाज ने सबसे अधिक 30 रन तो डीएम श्रीकांत शास्त्री ने 24 रन बनाकर आउट हुए। पुलिस प्रशासन की ओर से कप्तान मनीष ने तीन विकेट लिये। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस प्रशासन की ओर से ठोस शुरूआत हुई। 12 ओवर में ही पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय सबसे अधिक 32, राहुल कुमार 29 व विवेक कुमार ने 29 रनों का रनों का सहयोग किया। फाइनल मैच को लेकर मैदान मे...