मथुरा, दिसम्बर 19 -- यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई भीषण दुर्घटना एवं आग लगने की घटना में घायलों की सूची अस्पताल प्रशासन ने जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी है। बैंक खातों की जानकारी करना शुरू कर दिया गया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना के बाद वाहनों में आग लग गई थी। इसमें 96 लोग घायल हुए थे। इनको उपचार के लिए विभिन्न हॉस्पिटलों में भर्ती कराया गया। वृंदावन संयुक्त चिकित्सालय में 40 मरीज भर्ती रहे। स्वास्थ्य ठीक होने पर सभी की छुट्टी कर दी गई। वहीं महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल में 43 मरीजों को भर्ती किया गया। 41 मरीजों को छुट्टी कर दी। कुछ को बेहतर उपचार के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दो मरीजों का उपचार चल रहा है। इनको भी आगरा भेजा जाएगा। इधर जिला प्रशासन द्वारा घायलों की सूची मांगी गई थी। गत दिवस एडीएम-एसडीएम सहित अन्य अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.