जिला प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है:
रामगढ़, जून 21 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। डीएमएफटी योजना के अंतर्गत पतरातू प्रखंड स्थित कटिया स्टार चौक के निकट सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को विधायक रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर किया। इस निर्माण कार्य का क्रियान्वयन जिला परिषद, रामगढ़ की ओर से कराया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि यह सामुदायिक भवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, बैठकों एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं तथा जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.