अररिया, अप्रैल 19 -- अररिया, वरीय संवाददाता वर्तमान में अररिया जिले में 11920 गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पंचायत के पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में गैस वितरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत और नगर परिषद के अंतर्गत तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी और समय पर गैस उपलब्ध हो सके। शनिवार को 8141 सिलेंडरों का वितरण किया गया है। ये जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू कुमार रजक ने जिला प्रशासन के हवाले से दी है। यह भी पढ़ें- जिला प्रशासन की सख्ती जारी,10 गैस एजेंसियों पर छापेमारी उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.