घाटशिला, मई 7 -- बहरागोड़ा।विलुप्त हो रही आदिम जनजाति के सबर-बिरहोरों के उत्थान के लिए जिला प्रशासन ने सार्थक पहल शुरू की है। इसके तहत मिशन उत्थान के नाम पर वृहत सर्वे शुरू किया गया। गुरुवार को सर्वे टीम बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया सबर बस्ती पहुंची। सर्वे टीम में उपायुक्त राजीब रंजन की पहल पर वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, जो सबर बहुल गांवों में जाकर सर्वे कार्य कर रहे हैं। इस दौरान आदिम जनजाति सबरों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रपत्र द्वारा विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण बातों की जानकारी ली गयी। विद्यार्थियों ने आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, जॉब कार्ड, पेंशन योजना आदि की जानकारी ली गयी। विद्यार्थियों को आदिम जनजाति सबरों के जीवन से जुड़ी सभी पहल...