आदित्यपुर, दिसम्बर 29 -- आदित्यपुर, संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसंबर को एनआईटी के दीक्षांत समारोह में आगमन को लेकर जिला प्रशासन और प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को पूरे दिन मॉकड्रिल चलती रही। जिला प्रशासन ने कारकेड मॉकड्रिल से लेकर पुलिसकर्मियों और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर तैयारी पूरी की। वहीं, एनआइटी प्रबंधन ने कार्यक्रम स्थल पर प्रमाण पत्र बांटे जाने की मॉकड्रिल की। सुबह से लेकर शाम तक जिले के आलाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। कार्यक्रम स्थल पर एसपी मुकेश लुणायत ने कमान संभाल रखी है। वह देर रात तक फोर्स और मजिस्ट्रेट को दिशा निर्देश देते रहे। राष्ट्रपति के काफिला के एंट्री गेट और एग्जिट गेट पर पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। राष्ट्रपति का काफिला सोमवार दोपहर 1.50 में जमशेदपुर सर्किट हाउस से निकलेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.