बागेश्वर, मई 10 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पुलिस लाइन मालता के मैदान में रविवार को को न्यायिक प्रशासन और जिला प्रशासन के बीच 'सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता' का आयोजन किया। खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेले गए इस मुकाबले में जिला प्रशासन ने बाजी मारी। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यायिक प्रशासन की टीम कुल 111 स्कोर पर ऑल आउट हो गई। जिला प्रशासन के सामने जीत के लिए 112 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी जिला प्रशासन की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मात्र नौ ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता में फेयर प्ले अवॉर्ड पंकज तोमर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बेस्ट बॉलर जितेंद्र मेहरा पुलिस अधीक्षक, बेस्ट बैट्समैन अमित कुमार एआरटीओ तथा मैन ऑफ द मैच देवेंद्र मेहरा रहे। इस मैत्रीपूर्ण मैच के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी आ...