मऊ, मार्च 1 -- मऊ, संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन और आबकारी टीम ने रविवार को संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान शराब की दुकानों का निरीक्षण करते हुए स्टॉक मिलान करते हुए सख्त दिशा निर्देश जारी किया। नगर मजिस्ट्रेट रमेश बाबू, थानाध्यक्ष दक्षिण टोला बसंत लाल, आबकारी निरीक्षक बिमलेश यादव ने आधा दर्जन से अधिक शराब की दुकानों पर छापेमारी किया। टीम के सदस्यों ने देशी, अंग्रेजी शराब की दुकानों और मॉडल शॉप पर स्टॉक की गहनता के साथ जांच किया। इस दौरान दुकान के बाहर मौजूद लोगों से भी पूछताछ किए। आबकारी निरीक्षक ने दुकानदारों को एमआरपी से अधिक दाम पर शराब नहीं बेचने को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किया। नगर मजिस्ट्रेट रमेश बाबू ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर जांच करते हुए स्टॉक का मिलान किया जा रहा है ताकि एमआरपी से अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.