हाजीपुर, अप्रैल 7 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन के द्वारा आवश्यक वस्तुओं की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार अनुश्रवण एवं निरीक्षण किया जा रहा है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस,पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता पर्याप्त है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। सोमवार को जिले में कुल 12,797 एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। सभी गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध है। साथ ही जिले के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान में पेट्रोल की उपलब्धता 674 किलोलीटर तथा डीजल की उपलब्धता 897 किलोलीटर है,जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। एलपीजी गैस की बुकिंग प्राप्त होने के बाद गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम ...