इटावा औरैया, मई 9 -- इटावा। भारतीय स्टेट बैंक से प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए प्रतिमा शंकर दीक्षित को जिला उद्योग केंद्र में जिला प्रबंधक (आरएएमपी) के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर इस्लामियां इंटर कालेज में शनिवार को स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने जिला उद्योग केंद्र में जिला प्रबंधक बनने पर प्रतिमा शंकर दीक्षित का स्वागत करते हुए कहा कि श्री दीक्षित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लंबित मामलों के संबंध में सभी संबंधित बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर मामलों को निपटाने का प्रयास करेंगे। श्री दीक्षित ने बैंक प्रबंधक के रूप में जो सेवाएं दीं वह सराहनीय कार्य है। इस अवसर पर इस्लामियां कालेज के शिक्षक डा. कुश चतुर्वेदी, अरशद मलिक, जावेद खान सहित समस्त स्टाफ ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...