बुलंदशहर, मार्च 9 -- जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का शुभारंभ 16 मार्च को होगा। प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री स्वंतत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा.अरुण कुमार सक्सेना जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। प्रदर्शनी की तैयारी इन दिनों जोरों पर चल रही हैं। करीब 150 साल पुरानी जिला प्रदर्शनी की तैयारियों में प्रशासन लगा हुआ है। प्रदर्शनी में झूला, मौत का कुंआ, सर्कस सहित नॉनखटाई, सोफ्टी की दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। अलीगढ़ प्रदर्शनी से दुकानदार यहां आकर दुकानें लगा रहे हैं। रंगाई-पुताई और मरम्मत आदि का कार्य भी लगभग अंतिम चरण में चल रहा है। जिला प्रदर्शनी के प्रमुख मंत्री एवं नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ 16 मार्च को प्रभारी मंत्री करेंगे। 19 अप्रैल तक प्रदर्शनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.