बुलंदशहर, मार्च 13 -- जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में बौद्धिक कौशल के खेल शतरंज का रोमांच देखने को मिलेगा। जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आगामी 17 मार्च से शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता नुमाइश मैदान स्थित ऐतिहासिक वैरन हॉल में आयोजित की जाएगी। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष एवं संयोजक एडवोकेट राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता 17 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगी। इसमें जिले भर के मेधावी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी 17 मार्च को सुबह 9 बजे बैरन हॉल में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.