जिला प्रदर्शनी में इंडियन आइडल की धूम, सुरमयी शाम में झूमे दर्शक
बुलंदशहर, अप्रैल 17 -- जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में गुरुवार शाम संगीत के सितारों ने अपनी कला का ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान दर्शक थिरकने को मजबूर हो गए। इंडियन आइडल कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रदर्शनी के उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह, लखन सिंह और जुबैर ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने और जनमानस के मनोरंजन के लिए मील का पत्थर साबित होते हैं। इसके बाद मशहूर गायक जतिन निगम ने मंच संभालते ही समां बांध दिया। उन्होंने मेरी उम्र के नौजवानों और मेरे रश्के कमर जैसे सुपरहिट गानों की झड़ी लगा दी। हाल क्या है दिलों का ना पूछों सनम' सुनाकर उन्होंने वहां मौजूद युवाओं और बुजुर्गों सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.