जिला प्रदर्शनी : बुलंदशहर इलेवन ने जीता फाइनल मुकाबला
बुलंदशहर, मार्च 18 -- नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब बुलंदशहर इलेवन ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में बुलंदशहर इलेवन ने एसएनएस एकेडमी को 20 रन से हराया। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बुलंदशहर इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 166 रन बनाए। टीम के लिए हर्षित ने 62 रन की शानदार पारी खेली, जबकि राघव ने 51 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों की पारियों से टीम ने एक मजबूत स्कोर खड़ा किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएनएस एकेडमी की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 146 रन ही बना सकी। एसएनएस एकेडमी की ओर से देव रजौरा ने सर्वाधिक 53 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। बुलंदशहर इलेवन के गेंदबाजों ने कसी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.