बुलंदशहर, मार्च 5 -- ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी में दुकानदारों की आमद शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक प्रदर्शनी के उद्घाटन की तिथि तय नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि 15 मार्च के आसपास प्रदर्शनी के उद्घाटन की संभावना है। प्रदर्शनी स्थल पर दुकानदारों और झूलों का आना शुरू हो गया है। गौरतलब है कि पूर्व में जिला प्रदर्शनी का आयोजन 7 मार्च से 6 अप्रैल तक किए जाने की घोषणा की गई थी। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं, लेकिन विभिन्न कारणों से उद्घाटन की तिथि तय नहीं हो सकी। इसी वजह से कई दुकानदार अभी स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रदर्शनी मैदान में कुछ बड़े झूले और मनोरंजन के साधनों को लगाने का काम शुरू हो गया है। यहां बड़े झूले और 'मौत का कुआं' तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा कई दुकानदार अपने स्टॉल लगाने के लिए जगह देखने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.