बुलंदशहर, मार्च 30 -- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा सोमवार को जिला प्रदर्शनी में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान देश के विभिन्न युद्धों में अदम्य साहस दिखाने वाले वीरों को सम्मानित कर उनकी शौर्य गाथाओं को याद किया गया। सम्मेलन में विशेष रूप से 1962, 1965, 1971 के युद्ध और कारगिल विजय के नायक रहे योद्धाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सैनिकों का अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही देश की असली ताकत है। उन्होंने पूर्व सैनिकों से समाज निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। परिषद के जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश सिंह, तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और जिला कार्यकारिणी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.