बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के मंच पर गुरुवार की रात लोक संस्कृति के नाम रही। सुचिता पांडे और उनकी टीम ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया। लोक नृत्यों की बारीकियों और पारंपरिक वेशभूषा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रदर्शनी के उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सुचिता पांडे के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने पारंपरिक लोक धुनों पर एक के बाद एक कई क्षेत्रीय लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुति ने लोक कला की सुंदरता को प्रदर्शित किया। रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे कलाकारों ने जब मंच पर अपनी ऊर्जा बिख...