बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के बैरन हॉल में रविवार को बेटियों के सम्मान और उनके अधिकारों की गूंज रही। भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ के तत्वावधान में आयोजित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में जिले की उन मातृ-शक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी रुचिका, महिला थाना प्रभारी स्वाति, एबीएसए प्रियंका शर्मा एवं सर्वेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय के करीब 40 बच्चों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, देशभक्ति, फिल्मी गीतों और ऑपरेशन सिंदूर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.