बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का सांस्कृतिक मंच रविवार की रात यादगार बन गया। संगीत की दुनिया के दिग्गज अनु मलिक और उनके साथियों ने अपनी गायकी से ऐसा समां बांधा कि देर रात तक दर्शक झूमते नजर आए। अनु मलिक ने टीम के साथ एक के बाद एक अपने सुपरहिट गानों की झड़ी लगा दी। 'जूली-जूली', 'ऊंची है बिल्डिंग', 'जीने के हैं चार दिन' और 'ये काली-काली आंखें' जैसे गानों पर युवाओं ने जमकर तालियां बजाईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, पालिका चेयरमैन दीप्ति मित्तल, डीएम श्रुति, प्रदर्शनी के उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह, एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्...