छपरा, मार्च 30 -- छपरा, हमारे संवाददाता। सदर अस्पताल छपरा में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र महतो को वरीयता के आधार पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ. महतो का चयन वर्ष 2016 में बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी के माध्यम से हुआ था और तब से वे स्वास्थ्य सेवाओं में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. महतो की नई जिम्मेदारी जिले में टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने से जुड़ी है। डॉ. महतो ने कहा कि वे स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से जिले में प्रतिरक्षण के निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.