साहिबगंज, अप्रैल 4 -- बोरियो, प्रतिनिधि। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. किरण माला ने शनिवार को बोरियो सीएचसी का निरीक्षण किया। डॉ. किरण माला ने प्रसव केन्द्र का निरीक्षण किया। प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चे को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने नियमित टीकाकरण के तहत कोल्ड चेन सिस्टम के मेंटेनेंस को देखा। डॉ. किरण माला ने कहा कि सभी एएनएम को एसबीए प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर जिला आरसीएच कार्यालय के सहायक आदित्य कुमार बीपीएम विष्णु भगत, एएनएम रिंकू कुमारी, आशा कुमारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.