कौशाम्बी, मार्च 10 -- डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। बैठक में उन्होंने बिंदुवार योजना के क्रियान्वयन की प्रगति का जाएजा लिया। इस दौरान अनुपस्थित सीडीपीओ का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। बैठक में उन्होंने सभी सीडीपीओ से निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कराने की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कहा कि संबंधित उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी से समन्वय कर निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कराने की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करें। आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रतिदिन खुलने की स्थिति की समीक्षा के दौरान सभी सीडीपीओ से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन अवश्य खुलें। अनुपस्थित पाए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.