देवरिया, मार्च 13 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक शहर के मालवीय रोड स्थित कार्यालय पर गुरुवार को हुई। प्रदेश पर्यवेक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ला व बीआर वरुण की देख-रेख में एसोसिएशन का गठन किया गया।इसमें चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शशांक श्रीनेत, मोनिका सिंह, राजू मिश्रा, सचिव त्रिपुरारी राणा, अजय प्रताप नायक, कोषाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, संयुक्त मंत्री विजय कुमार मिश्र को सर्वसम्मति से बनाया गया। प्रदेश प्रभारी बीआर वरुण ने कहा कि जून माह के पहले जिला चैंपियनशिप का आयोजन कर खिलाड़ियों की सूची प्रदेश कार्यालय को भेज दी जाए। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय केडिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...