अररिया, दिसम्बर 15 -- अररिया,संवाददाता नई कमेटी गठन को लेकर रविवार को जिला पेंशनर समाज की बैठक हुई। पेंशनर समाज भवन में आयोजित बैठक में जिला पेंशनर समाज अररिया की बैठक की अध्यक्षता पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष मो मोहसिन ने की। जबकि पर्यवेक्षक के रूप में पूर्णिया पेंशनर समाज के दिलीप कुमार चौधरी और सुनील कुमार शामिल हुए। दी गई जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान सबसे पहले निवर्तमान अध्यक्ष ने पुरानी कमेटी को भंग करने के ऐलान किया। हालांकि उसके बाद नई कमेटी के गठन पर चर्चा शुरू जरूर हुई, लेकिन बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में पूर्व की कमेटी के काम काज पर संतोष जताते हुए नई कमेटी बनाने को गैर जरूरी बताया। लिहाजा पुरानी कमेटी को ही बरकरार रखने पर आम सहमति बनी। नतीजा ये हुआ कि पर्यवेक्षक की उपस्थिति में ही मो मोहसिन को फिर से जिला पेंशनर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.