शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- शाहजहांपुर। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर अंडर-50 आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हो गया।प्रयागराज में 24 और 25 अगस्त को आयोजित चयन ट्रायल में प्रदेशभर से करीब 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-50 वर्ग में करीब 80 खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। चमन शर्मा ने सेमीफाइनल में लखनऊ के विशाल को शिकस्त दी। फाइनल मुकाबले में उन्होंने सीतापुर के पवन कुमार को हराकर खिताब अपने नाम किया।जनपद लौटने पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने चमन शर्मा को उनकी उपलब्धि पर सम्मानित किया। चमन शर्मा पिछले कई वर्षों से अपने आयु वर्ग में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता बनते आ रहे ...