हरदोई, अप्रैल 1 -- हरदोई। जनपद के जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का स्थान परिवर्तन कर दिया गया है। पूर्व में यह कार्यालय लखनऊ रोड स्थित गंगानगर कॉलोनी में संचालित था, जिसे अब स्थानांतरित कर दिया गया है। अब यह कार्यालय गन्ना नेत्र चिकित्सालय परिसर के निकट जिन्दपीर चौराहा में संचालित होगा। आमजन से अपील की गई है कि कार्यालय से संबंधित किसी भी कार्य अथवा समस्या के लिए नई लोकेशन पर ही संपर्क करें। जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परिवर्तन प्रशासनिक सुविधा के दृष्टिगत किया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.