अमरोहा, अप्रैल 11 -- अमरोहा। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में जिले में चल रहे अभियान के तहत अमरोहा पुलिस ने 16 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। रहरा पुलिस ने गांव जयतौली निवासी सरफराज, आकिब, छोटे व सलीम के अलावा गांव पौरारा निवासी बंटी सिंह, उमेश, भूदेव व रामवीर, शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला बारी सराय निवासी इलमान उर्फ इमरान, गजरौला थाना पुलिस ने मोहल्ला अतरपुरा निवासी शान मोहम्मद, जुनैद व नावेद, गांव पप्सरा खादर निवासी अरबाज व शारिक तथा गांव सुनपुर कलां निवासी शहादत को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया है। एसपी ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं। अपराध की रोकथाम के लिए कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.