बुलंदशहर, जुलाई 7 -- बुलंदशहर। जिला पुलिस ने साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस ने विशेष अभियान के तहत जून महीने में चोरी और गुम हुए कुल 176 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बरामद सभी फोन उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिए हैं। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा गुम या खोए हुए मोबाइल फोन की रिकवरी के लिए 'सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर' पोर्टल बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Bareily News: गुम हुए 466 मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए पुलिस ने इसी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को आधार बनाकर एक सघन अभियान चलाया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में यह अभियान...